लंका थाना क्षेत्र में बंद मकान में लाखों की हुई चोरी,₹70 लाख के गहने व ₹1.50 लाख पर चोरों ने किया हाथ साफ
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2024 अशोक पुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी कर दी। हृदय प्रताप 20 मार्च को होली में अपने परिवार के साथ गांव गढ़वा झारखंड गए थे। रात्रि में 2 बजे घर आए तो गेट का ताला सही सलामत लगा मिला लेकिन अंदर जाने पर दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला।