विश्वनाथ मंदिर में अर्चकों की वेशभूषा में पुलिस की तैनाती
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियतों और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए गर्भगृह में पुलिसकर्मियों मददगार बनेंगे। इसके लिए एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की शिफ्टवार ड्यूटी लगेगी। गर्भगृह में तैनाती के दौरान कुछ पुलिसकर्मी अर्चकों (पुजारियों) की वेशभूषा में रहेंगे। वे कुर्ता और धोती पहनेंगे और व्यवहार में धार्मिक सहानुभूति रखेंगे।