वाराणसी में राजस्थान के राज्यपाल द्वारा संजीवनी संस्थान का किया गया उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2024 वाराणसी के चोलापुर थाने के दानगंज ग्राम जरियारी (बर्जी) में संजीवनी संस्थान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्य राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कर कमलों द्वारा किया गया। संजीवनी संस्थान में दिव्यांग बच्चों के लिए थेरेपी, ट्रेनिंग, रिहैबिलिटेशन आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही इसमें शिक्षा, इलाज, और हॉस्टल की व्यवस्था की गई है।