वाराणसी सहित पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, मांगी अमन चैन की दुआ
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2024 वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में ईद-उल-फितर का त्यौहार उत्साहपूर्वक माहौल में मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी अकीदत से ईद की नमाज़ अदा की। देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।