रूपवास: पोखर में मिला वृद्ध महिला का शव, सोमवती अमावस्या पर पूजा करने आई थी
रूपवास। धौलपुर मार्ग स्थित काले पट्टे के पास पोखर में बुधवार को वृद्ध महिला का शव मिला। महिला दो दिन पहले सोमवती अमावस्या पर पूजा करने पोखर पर आई थी। ग्रामीणों ने पोखर के निकट बैग रखा देखा तो तलाश करने पर शव पानी में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।