बहराइच: चिलवरिया चीनी मिल परिसर के कॉलोनी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मिल कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया चीनी मिल परिसर के कॉलोनी में स्थित एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलकर्मी का शव कमरे में मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।