बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है। जिसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा गया है।