बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित घसियारीपुरा निवासी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि अभियुक्त का 14 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है।