गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरुओं की समाधि पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर अपने गुरुओं की समाधि पर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री रविवार की सुबह लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे और गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम के समापन में शामिल हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।