कराईकेला क्षेत्र में बिजली संकट और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को रविवार बड़ी राहत मिली। विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कराईकेला पंचायत के चांदनी चौक एवं पंचायत भवन के समीप दो नए बिजली ट्रांसफार्मरों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।