लालगंज: सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने बांधा समां
गुरुवार दोपहर दो बजे कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह तथा वार्डेन वंदना पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ सुरेश सिंह ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भरता प्रदान कर सामाजिक सरोकार को मजबूत बनाया जा सकता है। वार्डेन वंदना पाण्डेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या