सारठ: BDO सीके सिंह व MLA प्रतिनिधि राहुल सिंह ने सारठ प्रखंड में 15 किसानों को दिए चलंत सोलर पंप, बिना खर्च पटवन की बात कही
BDO सीके सिंह व MLA प्रतिनिधि राहुल सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे सारठ प्रखंड ने 15 किसानो को चलंत सोलर पंप दिए। बताया कि झारखंड सरकार किसानों को बिना खर्च पटवन के लिए 90 फीसदी अनुदान पर चलंत सोलर पंप दे रही है, ताकि आत्मनिर्भर बने। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 15 आवेदक किसान को मिल गया और जारी वित्तीय वर्ष में आवेदन करने वालों को भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।