राजनांदगांव: लालबाग थाना क्षेत्र के फरहद में घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी, थाने में रिपोर्ट दर्ज
राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहद में एक घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने,चांदी के जेवर और नगद सहित कुल 173000 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।जहां प्रार्थी द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट लालबाग थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है,पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।