राजनांदगांव: यातायात पुलिस द्वारा शहर के राम दरबार सर्विस रोड पर 20 ट्रैकों पर की गई चालानी करवाई
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर सड़क दुर्घटना नियंत्रण हेतु राम दरबार सर्विस रोड पर अव्यवस्थित खड़े 20 ट्रकों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई है।एफसीआई संचालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं राम दरबार सर्विस रोड में वाहन खड़ी नहीं करने के संबंध में मीटिंग लिया गया,इसके साथ ही चालानी कार्रवाई कर समझाईश ट्रक चालकों को दी गई।