राजनांदगांव: ग्राम बधियाटोला से 16 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बधियाटोला में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा गया।जिसके पास से 16 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद कर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।