राजनांदगांव: चिखली चौकी पुलिस ने शातिर आदतन चोर को किया गिरफ्तार,मोटरसाइकिल में लिफ्ट लेकर करता था चोरी
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आदतन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल में लिफ्ट लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया है।