राजनांदगांव: कुमरदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, खुज्जी MLA व अन्य रहे मौजूद
राजनांदगांव जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के तत्वाधान में कुमरदा में झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बल के जवानों के बलिदान दिवस पर नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान खुज्जी विधायक भोलाराम साहू और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद रहे,जहां शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।