बालूमाथ: गेरेजा जंगल में पेड़ों की नंबरिंग कर रहे 3 लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ग्रामसभा की सहमति न होने का आरोप
बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेजा गांव स्थित जंगल में गुरुवार को पेड़ों पर नंबरिंग प्लेट एवं स्टीकर लगा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की सहमति के बिना पेड़ों की नंबरिंग की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। पकड़े गए लोगों की पहचान राजू कुमार रविदास , अर्जुन राम तथा पप्पू राम के रूप में हुई।