मोतिहारी: डॉ एसकेएस महिला कॉलेज और बीडी वर्ल्ड स्कूल बैरिया देवी स्थान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जिले के डीएम और एसपी ने
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा परशुराम गिरी उच्च विद्यालय जीवधारा, बीडी वर्ल्ड स्कूल बैरिया देवी स्थान मोतिहारी एवं डॉ एसकेएस महिला कॉलेज मोतिहारी का भ्रमणकर निरीक्षण किया गया। परीक्षा पूरी तरह से शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा रही थी।