मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में केसरिया महोत्सव 2025 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई
केसरिया महोत्सव-2025 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें विधान पार्षद डॉ०खालिद अनवर,विधान पार्षद महेश्वर सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह,विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा के प्रतिनिधि,अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।