मोतिहारी: रक्सौल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एसडीओ व डीएसपी ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जीआरपी और आरपीएफ प्रभारी के साथ की संयुक्त बैठक
अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा रक्सौल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट तथा जीआरपी, आरपीएफ प्रभारी के साथ संयुक्त बैठक की गई। इस बैठक के क्रम में महाकुंभ को मद्देनजर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। सभी यात्री सुगम व सुरक्षित रूप से इच्छित यात्रा पूर्ण कर पाएं इसकी तैयारियां की गई है।