बालूमाथ: ओझा-गुणी के शक में वृद्ध की टांगी से वारकर हत्या, एक महिला हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतूर गांव में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। जिस मृतक की पहचान केशो राम (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस हत्या मामले में मृतक के पुत्र संजय राम ने ग्राम के ही रहने वाले लोगों पर आरोप लगाया है। इधर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया हैl