Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
rajeshkumar91997945
जहानाबाद,नवंबर तक सदर अस्पताल भवन का निर्माण हर हाल में पूरा करें : डीएम #BreakingNews #वीडियोवॉयरल #arwal #BiharNews #jehanabadlive
Jehanabad, Jehanabad
| Aug 8, 2026
#breakingnews
#वीडियोवॉयरल
#arwal
#biharnews
#jehanabadlive
MORE NEWS
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार। #news #jehanabad #bihar #dm
Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026
आमजन से सीधा संवाद कर एसपी ने सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा परिसर में पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के नेतृत्व में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसपी ने आमजन की ओर से रखी गई समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। गोष्ठी के दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026
पंच सम्मेलन में विकसित भारत G RAM G पर हुआ मंथन, 125 दिनों की रोजगार गारंटी की दी जानकारी जहानाबाद: विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB G RAM G को लेकर शनिवार को अब्दुलबारी नगर भवन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को सोलर अधिष्ठापन के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंच सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत G RAM G के प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना है। उन्होंने योजना के तहत 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान, बेरोजगारी भत्ता और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर मजबूत होंगे। निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (एनईपी) डॉ. सुदर्शन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। विभागीय दिशा-निर्देशों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया। उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी पात्र ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जल संचयन, जल संरक्षण और पौधारोपण से संबंधित योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने योजना एवं इसके क्रियान्वयन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब संबंधित पदाधिकारियों ने देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे। #jehanabadlive #BiharNews #BreakingNews #फोटो
Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026
सफाई मजदूरों की हड़ताल, 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन जहानाबाद: नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में कार्यरत सफाई मजदूर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले आगामी 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को ठाकुरबारी मोहल्ले में आयोजित सफाई मजदूरों की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई मजदूर शामिल हुए। सफाई मजदूरों की प्रमुख मांगों में सफाई व्यवस्था से एनजीओ को बाहर करने, सभी सफाई मजदूरों को स्थायी करने, नगर परिषद कार्यालय की ओर से परिचय पत्र जारी करने, पीएफ की राशि उपलब्ध कराने तथा सफाई मजदूरों को डराने-धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग शामिल है। इसके अलावा सभी मजदूरों का जीवन बीमा कराने, वर्दी, दस्ताना, जूता, साबुन, झाड़ू समेत अन्य आवश्यक सफाई सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए 13 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें धरम कुमार को संयोजक बनाया गया। मजदूरों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। भाकपा-माले ने किया आंदोलन का समर्थन सफाई मजदूरों के आंदोलन का भाकपा-माले ने समर्थन किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सफाई मजदूरों की सभी मांगें जायज हैं और जिला प्रशासन व सरकार को इन मांगों पर शीघ्र पहल करनी चाहिए। बैठक में पहुंचे भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार में सफाई मजदूरों समेत समाज के विभिन्न वर्गों पर शोषण और दमन जारी है। इसके खिलाफ छात्र-युवा, मजदूर-किसान और आम लोगों का चौतरफा संघर्ष तेज हो रहा है। बैठक में भाकपा-माले नेता संतोष केशरी, लक्ष्मण गुप्ता, सफाई मजदूर धरम कुमार, सुदामा डोम, छोटू राम, मदन राम, डब्लू राम, गोधन कुमार, दीपक राम, बॉबी कुमार, विशाल कुमार, शंकर राम, मिठू राम, दीपक डोम, अरुण राम, नंदे राम समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई मजदूर उपस्थित रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026
डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा; फार्मर रजिस्ट्री, लंबित परिमार्जन एवं दलहन विस्तार को लेकर दिए समयबद्ध निर्देश आज दिनांक 08 अगस्त, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं Agri Stack under Digital Agriculture Mission एवं Mission for Aatmanirbharta in Pulses की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति पर विशेष जोर देते हुए बताया कि जिले में कुल निर्धारित 47,499 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हेतु दिनांक 10 एवं 11 अगस्त, 2026 को मेगा कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी लंबित परिमार्जन आवेदनों की सूची संकलित कर निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को निर्देश दिया कि लंबित परिमार्जन मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित कराया जाए। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वर्तमान में जिले के लगभग 528 ग्रामों में 13 अगस्त, 2026 से सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है तथा छूटे हुए 100 ग्रामों को भी डिजिटल क्रॉप सर्वे में सम्मिलित करने हेतु अपर समाहर्ता (राजस्व) को अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद को निर्देशित किया गया। Mission for Aatmanirbharta in Pulses की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले में 05 क्लस्टर चिह्नित कर दलहन क्षेत्र के विस्तार हेतु कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने Agri Stack under Digital Agriculture Mission एवं Mission for Aatmanirbharta in Pulses से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं एवं तैयारियों को 10 अगस्त, 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026