हथुआ: मोकामा के विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार गोपालगंज पहुंचे, भव्य स्वागत और समर्थकों का उमड़ा हुजूम
बिहार की सियासत के दिग्गज और मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह शनिवार को निजी दौरे पर गोपालगंज पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक समर्थकों का भारी जमावड़ा लग गया। अनंत सिंह यहाँ हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।