हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 545 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, ₹300000 की कीमत का नशा किया जब्त
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 545 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जब्त किए गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब ₹300000 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण पुलिस थाना फलोदी में दर्ज हैं।