भिनगा: पुलिस लाइन भिनगा से तीसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने संभल के लिए रवाना हुए 6 उप निरीक्षक, 61 आरक्षी और मुख्य आरक्षी
पुलिस लाइन भिनगा से तृतीय चरण के लोकसभा चुनाव हेतु उपनिरीक्षक- 06, मुख्य आरक्षी व आरक्षी-61 को संभल के लिए रवाना किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग की गाईडलाइन का पालन करते हुए अनुशासन से ड्यूटी निभाने की नसीहत भी दी, वहीं मतदान के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक सन्देश दिया।