भिनगा: आशा एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर भिनगा में माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु विधान सभावार बूथों पर मतदान कराने हेतु माईक्रो आब्जर्वर को भिनगा स्थित आशा-ए0एन0एम0 ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षण में माईक्रो आब्जर्वर को बूथों पर निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने की विस्तार से जानकारी दी गयी।वहीं बूथ पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने हेतु बताया गया।