भिनगा: सिरसिया और सोनवा थाने के अलग-अलग जगहों से 5 आरोपी गिरफ्तार, 76 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद
थाना सिरसिया पुलिस ने अभियुक्त नासिर निवासी विशम्भरपुर, रामेश्वर वर्मा निवासी पंडितपुरवा, सहजराम निवासी धर्मंतापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं सोनवा पुलिस ने अभियुक्त गुरु प्रसाद निवासी सोनवा, प्रदीप निवासी दुर्गापुर को गिरफ्तार किया है।वहीं सभी आरोपियों के कब्जे से 76 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुई है।जिसके तहत आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।