भिनगा: सोनपुर गांव के बाहर पेड़ काटते समय नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, शव को पीएम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
सोनपुर गांव के बाहर बीते सोमवार को पेड़ काटते समय पेड़ के डाल के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मजदूर का नाम पप्पू बताया जा रहा जो भिनगा कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले का निवासी है।