भिनगा: भकला पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गयी मैजिक, दो लोग घायल इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल भिनगा
भकला पुल पर एक मैजिक अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं इस हादसे में सिरसिया थाना क्षेत्र के फटवा निवासी महफूज पुत्र अब्बास अली व भिनगा के नई बाजार निवासी खलील अहमद पुत्र मोहम्मद इस्माइल घायल हो गए। वह स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को वाहन से बाहर निकाला, वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।