भिनगा: ऑपरेशन धरपकड़ के तहत 12 घंटे के अंदर जनपदीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 41 वारंटियों को किया गिरफ्तार
श्रावस्ती जनपद में ऑपरेशन धरपकड़ अभियान के तहत 12 घंटे के अंदर जनपदीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 41 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें की पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है, वहीं गिरफ्तार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था। वहीं सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।