जहानाबाद: पुलिस गाड़ी से मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, पुलिसकर्मियों पर किया हमला, वीडियो वायरल
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बीघा गांव में पुलिस गाड़ी से एक 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने एक दूसरे पुलिस गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला कर पहले पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और फिर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद किसी तरह पुलिस कर्मी अपनी जान बचाते भागते नजर आए