रहुई: भागन बिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में रिजल्ट को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Rahui, Nalanda | Aug 19, 2026 भागन बिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने, शिक्षकों की कमी, शैक्षणिक अव्यवस्था और परीक्षा में पास कराने के नाम पर कथित अतिरिक्त वसूली के आरोपों को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज क