केराकत: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस चौकी थानागद्दी के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया गया
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा थाना केराकत की "पुलिस चौकी थानागद्दी" के नव-निर्मित भवन का विधि-विधान के साथ पूजन कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ग्रामीणजन एवं संभ्रान्त लोगो के साथ बैठक कर वार्ता की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी केराकत-प्रतिमा वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।