केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंधवा से चार दिन पूर्व गायब वृद्ध का मिला क्षत विक्षत शव
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बंधवा से चार दिन पूर्व गायब हुए वृद्ध 70 वर्षीय शिवमूरत यादव की क्षत विक्षत शव सरायबीरू के ब्लाक रोड के पास नाले में मिली। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बृद्ध मानसिक रूप से परेशान था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।