केराकत: केराकत तहसील के हरिकरन पट्टी में भीटे की जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त
केराकत तहसील के हरिकरन पट्टी देवाकलपुर गांव निवासी बखेडू सरोज भीटे की जमीन पर वर्षो से कब्जा जमाकर पक्के मकान का नव निर्माण करा रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों ने राजस्व विभाग में अतिक्रमण की शिकायत की थी। प्रशासन द्वारा उक्त अवैद्य निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर भीटे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।