केराकत: जलालपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को किया गिरफ्तार
दिनांक-21.06.024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्यूटर पर एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें जौनपुर निवासी आदित्य कुमार द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गयी थी। उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल पोस्टकर्ता का पता लगाते हुए थाना जलालपुर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना जलालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है