मांट: तहसीलदार मांट की अदालत में पेश किया गया फर्जी राजीनामा, दम्पत्ति के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
Mat, Mathura | Aug 18, 2026 चिंतागढ़ी (नौहझील) निवासी रामवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी सहमति के बिना एक फर्जी राजीनामा तैयार कर अदालत में पेश किया गया और फर्जी तरीके से दाखिला-खारिज का आदेश प्राप्त कर लिया गया। तहसीलदार मांट द्वारा तथ्यों की जांच के बाद फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई और पूर्व आदेश निरस्त कर वाद बहाल कर दिया गया।