#बालाघाट
शिवानी उइके, ग्राम अरंडिया, ग्राम पंचायत डोंगरिया, तहसील परसवाड़ा, बालाघाट निवासी श्री रमेश सिंह उइके की पुत्री हैं।। अत्यंत सीमित संसाधनों वाले आदिवासी परिवार से आने वाली शिवानी अपने गाँव से शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर निकलने वाली पहली बेटी हैं।
उन्होंने PARAM Foundation द्वारा संचालित आईटीआई कौशल कॉलेज, सरदारपुर से मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड में आईटीआई (बैच 2024–25) पूरी की। यह संस्थान मध्य प्रदेश सरकार और Pan IIT Alumni Foundation की संयुक्त पहल है। आज वे सानंद, गुजरात की अग्रणी सेमीकंडक्टर कंपनी CG Semi में कार्यरत हैं — एक छोटे आदिवासी गाँव से सेमीकंडक्टर उद्योग तक का यह सफर उनके साहस और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।
4 जुलाई 2026 को CG Semi की OSAT फैसिलिटी, सानंद के दौरे पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वयं शिवानी से बातचीत की और उनकी उपलब्धि की सराहना की। इसके बाद उन्होंने अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में भी शिवानी की प्रेरक कहानी का उल्लेख किया — जो आदिवासी और ग्रामीण बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई।
#PMOIndia
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WelfareTribal #minprdd
#minmpmsme
46 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026