#बालाघाट
प्रभावित क्षेत्र की आंगनवाड़ियों में बच्चों को वितरित की गई मीठी लेप्सी
पौष्टिक नाश्ते से बच्चों के चेहरों पर आई खुशी, नियमित पोषण पर विशेष जोर
प्रभावित क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नियमित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 5 सितंबर को विशेष नाश्ते के रूप में मीठी लेप्सी का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक लेप्सी परोसी गई, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक सेवन किया।
प्रभावित ग्रामों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में भोजन कराया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की उपस्थिति, खान-पान एवं स्वास्थ्य की भी निगरानी की गई। भरपेट पौष्टिक नाश्ता मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तथा बच्चों और उनके अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
#PMOIndia #CMMadhyaPradesh
#rshuklabjp #nsp2106 #healthminmp #WelfareTribal
#MoHFW_INDIA
#healthminmp #NHM_MP
9 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026