*होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता*
Aonenews अरविन्द बक्शी
*-विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना*
*होडल (पलवल), 4 सितंबर।* होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
*जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि*
शोक व्यक्त करने वालों में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येंद्र कुमार, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, जिला अटॉर्नी हरियाणा भवन भावना संदीप लांबा, जिला अटॉर्नी पलवल विकास शर्मा, अमरनाथ नूंह, एडीसी कृष्ण कुमार, सहित विभिन्न विभागों के डीए एवं एडीए स्टाफ के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से संतराम, राकेश त्यागी, आरएसएस फरीदाबाद-पलवल, मेवात एवं गुरुग्राम से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया।
*ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग*
भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र, महेंद्र भड़ाना, कच्चा तालाब होडल के पूर्व पार्षद रूपेंद्र सहित गांव सीहा, सौंधहद, रामगढ़, डकोरा आदि गांवों के पंच-सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों ने भी विधायक के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विश्व कुमार उर्फ भालू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।