गुना नगर: ग्राम लीलबेह खुर्द में दबंगों ने गांव की बिजली काटकर बेरहमी से की मारपीट, हालत गंभीर
गुना। मृगवास थाना के ग्राम लीलबेह खुर्द निवासी 35 वर्षीय रामसिंह बंजारा को रास्ते का विरोध करने पर, दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की है । आरोप है कि पहले गांव की डीपी से बिजली बंद कर इलाके में अंधेरा किया गया और इसके बाद 10 से 12 लोगों ने रामसिंह के घर में घुसकर मारपीट कर दी।घटना शुक्रवार 13 अगस्त रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।