भोरे: खजुरहा में स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे अधेड़ को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मौके से एक खोखा व कारतूस बरामद
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहा में गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे एक अधेड़ को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नोनिया छापर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल अरविंद सिंह भोरे के एक बड़े व्यवसायी रहे स्वर्गीय रामाश्रय सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।