भोरे: राजघाट झरही नदी के पास पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया को किया गिरफ्तार, भोरे और कटेया में पांच आपराधिक इतिहास है दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के राजघाट झराही नदी के पास मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर कुख्यात शराब माफिया संदीप साहनी उर्फ परोरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भोरे थाने में चार और कटेया थाने में एक आपराधिक इतिहास दर्ज है। कुख्यात शराब माफिया संदीप साहनी उर्फ़ परोरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हरकेश साहनी का पुत्र बताया जा रहा है।