भोरे: जगतौली ओपी के पास पुलिस ने 3 चोरी की बाइक को किया बरामद,अन्य जगह से 127 लीटर शराब के साथ तो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जागतौली ओपी के पास पुलिस ने कार्रवाई कर तीन चोरी की बाइक को बरामद कर लिया। वहीं अन्य जगह से 127 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह कार्रवाई अलग-अलग जगह पर की। पहली कार्रवाई महरादेउर गांव में बीरबल बिन के घर के पास की गई जहां दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।