भोरे: जगतौली ओपी के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक और विदेशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी के पास पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक और विदेशी शराब को जप्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जप्त शराब की कुल मात्रा 16.125 लीटर बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार कारोबारी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी उदयभान यादव का पुत्र विशाल यादव बताया जा रहा है।