भोरे: भोरे थाना अंतर्गत नौतन बॉर्डर के पास एक कार से विदेशी शराब पुलिस ने किया जब्त, एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
भोरे थाना अंतर्गत भोरे नौतन बॉर्डर के पास मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप नौतन बॉर्डर के रास्ते से जाने वाली है। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। इस क्रम में पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।