भोरे: भोरे स्थित विभिन्न गेराजो में पुलिस ने की छापेमारी, 10 बाईकों को किया गया जब्त, इस कार्रवाई से मचा हड़कंप
थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार की शाम संचालित गेराजो में पुलिस ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान 10 बाइकों को पुलिस ने जप्त कर लिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दूसरी तरफ दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली थी की चोरी की बाईकों को गैराजों में लाकर खपाने की कोशिश हो रही है।