ईसागढ़: कदवाया पुलिस ने कच्ची शराब बेचने पर 37 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार कदवाया पुलिस को मुखबिर द्वारा मंगलवार को रात लगभग 8 बजे बजे सूचना मिली थी कि कदवाया में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से बुढेरा निवासी सुनील कुमार लोधी उम्र 37 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।