#गुना - आरोन की ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के लिए 71.17 प्रतिशत मतदान
आरोन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। यहां कुल 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया एवं एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार श्री धीरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा 03 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को सामुदायिक भवन, जनपद पंचायत आरोन में प्रातः 8 बजे से की जाएगी।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh